बिहार के वैशाली में भाई-बहन ने की शादी, 4 महीने की गर्भवती होने पर चाचा की बेटी से किया विवाह

वैशाली। वैशाली में सगे चचेरे भाई-बहन ने एक दूसरे से मंदिर में शादी कर ली। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जिले के भगवानपुर प्रखंड के एक गांव का है। वीडियो में एक लड़का और एक लड़की गांव के ही मंदिर में शादी करते नजर आए। लड़की 4 माह की गर्भवती भी है। दोनों एक ही गांव के हैं। दोनों का घर भी आसपास ही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 3 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का वीडियो वायरल हो गया। शादी करने के बाद लड़का बाइक पर लड़की को बिठाकर अपने घर पहुंचा। यहां दोनों के माता-पिता लड़का-लड़की को साथ रखने के लिए राजी हो गए हैं।

लड़की की मांग में भर दिया सिंदूर, पहनाया मंगलसूत्र

लड़का ने लड़की का सिंघोरा (सिंदूर रखने वाला डब्बा) से चुटकी में सिंदूर लेकर मांग भर देता है। इसके बाद जेब से मंगलसूत्र निकालकर लड़की के गले में पहना देता है। यह करते हुए लड़के ने वीडियो बनाया और खुद ही वायरल भी कर दिया। वही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई लोगों ने बताया, शादी करने के बाद लड़का बाइक से अपनी चचेरी बहन को घर लेकर पहुंचा। शादी करने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सभी लड़के और लड़की को देख रहे थे। इसके बाद से इलाके में भाई बहन के शादी की चर्चा जोरों पर है।

You may have missed