February 13, 2026

पटना में लड़कों में हुआ प्यार: अप्राकृतिक संबंध बनाकर वीडियो किया वायरल, एक गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में दो युवकों के बीच फेसबुक के माध्यम से दोस्ती के बाद अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं एक युवक ने दूसरे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग करना शुरू कर दी। इससे परेशान दूसरे ने इस बात की लिखित शिकायत फुलवारी शरीफ थाने में की। शिकायत मिलने के बाद फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस ने आरोपित युवक को पटना के शास्त्री नगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से उसका मोबाइल और लैपटॉप भी जब्त किया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। पटना के एम्स में काम करने वाले एक युवक से कुछ माह पूर्व फेसबुक के माध्यम से पटना के शास्त्री नगर के युवक से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। इसके कुछ दिन बाद ही फिर दोनों के बीच अप्राकृतिक संबंध बनाया गया। एक युवक ने इसका वीडियो बना लिया। उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसा की मांग करने लगा। इससे परेशान युवक ने इस घटना की लिखित शिकायत फुलवारी शरीफ थाने में की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित युवक को पटना के शास्त्री नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि आरोपित युवक के इलेक्ट्रॉनिक लैपटॉप और मोबाइल को भी जब्त कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

You may have missed