October 25, 2026

पटना में युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंकी लाश

पटना । कदमकुआं थाना क्षेत्र के काजीपुर रोड नंबर तीन में सोमवार की सुबह युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

बता दें कि सुबह में युवक की लाश सड़क किनारे मिली, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश की पहचान के लिए लोगों से पूछताछ की लेकिन अबतक इसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लोगों का कहना है कि सुबह जब वे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी उन्होंने सड़क किनारे युवक की लाश देखी। शव देखकर आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवक की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may have missed