December 7, 2025

PATNA : गंगा नदी में नाव पलटी, 5 लापता, तलाश जारी

दानापुर। इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे दानापुर से आ रही है। रविवार को शाहपुर थाना क्षेत्र के देर रात में गंगहारा बीच नदी के धार में नाव डूब गई। जिस घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल रहा। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नाव पर 55 लोग सवार थे जिसमें 50 लोग तैरकर बाहर निकल गए। बाकी 5 लोग लापता हैं। सभी लापता की खोजबीन की जा रही है। नाव पर सवार लोग दाउदपुर के रहने वाले है। नाव पर सवार मजदूर लोग घास लेकर गंगहारा नदी से लौट रहे थे इसी दौरान हुई घटना। नाव डूबने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुटी रही। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचें। गोताखोरों की मदद से लापता मजदूरों की खोजबीन की जा रही है। दानापुर प्रभारी अनुमंडलाधिकारी इष्ट देव महादेव ने दी जानकारी। वहीं घटना की पुष्टि करते हुए शाहपुर थानाध्यक्ष शफीर आलम ने कहा कि नाव हादसे में 5 लोग लापता है। जिसकी खोजबीन की जा रही है।

You may have missed