इंटर एडमिशन के लिए बिहार बोर्ड ने जारी की दूसरी मेरिट लिस्ट, 24 जुलाई तक नामांकन ले सकेंगे बच्चे
पटना। बिहार बोर्ड में इंटर प्लस टू स्कूल और कॉलेजों में एडमिशन के लिए आज 18 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर कॉलेज और स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। जारी मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्र 24 जुलाई तक एडमिशन ले सकते हैं। छात्रों को प्रवेश के लिए एक सूचना पत्र दिया जाएगा। छात्रों को अपनी यूजर आईडी डालकर पत्र अपलोड करना होगा। इसके बाद आवंटित संस्थानों में प्रवेश लेना होगा। बिहार बोर्ड द्वारा यह कहा गया है कि जिन छात्र-छात्राओं का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में नहीं आता है, वह 24 जुलाई तक नया विकल्प भर सकते हैं। इसमें छात्र नया कॉलेज या फैकल्टी चुन सकते हैं, न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 विकल्प भरे जा सकते हैं। इन्हीं विकल्पों के आधार पर उन्हें तीसरी मेरिट लिस्ट में स्थान मिलेगा। हालांकि, तीसरे विकल्प के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।


