विधानसभा मार्च के बाद भाजपा का कल राजभवन मार्च, विजय सिन्हा ने किया ऐलान

पटना। एक तरफ विधानसभा सत्र चल रहा है ही वही दुसरी ओर भाजपा विधानसभा मार्च के लिए आज सड़क पर उतरी थी। वही इस दौरान लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़ने के बाद भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता जख्मी हो गए। इतना ही नहीं सांसद तक को चोट लगी है। वही इस घटना से आक्रोशित बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने विधानसभा के बाहर धरना देना शुरू कर दिया है। विजय सिन्हा ने शुक्रवार को भाजपा के राजभवन मार्च का ऐलान भी कर दिया है। विजय सिन्हा ने कहा कि हम लोगों ने पहले से ही विधानसभा मार्च का ऐलान कर रखा था। पहले विधानसभा में अध्यक्ष ने पक्षपात करते हुए जिस प्रकार से कार्रवाई की हमारा माइक बंद कर दिया। हमारे विधायकों को मार्शल से बाहर निकलवा दिया और उसके बाद विधानसभा मार्च के दौरान जिस प्रकार से लाठी से पीटा गया है, हमारे एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है। हम लोग इसे छोड़ने वाले नहीं हैं। हम लोग विधानसभा का मार्च 10 लाख नौकरी देने का जो वादा किए थे, उसे पूरा नहीं किए। उन्होंने आगे कहा की चार्जशीटेड डिप्टी CM को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने साथ लेकर घूम रहे हैं। इन सब मुद्दों को लेकर हम लोगों ने विधानसभा घेराव किया था। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि जो कार्रवाई पुलिस की तरफ से की गई है नीतीश कुमार और तेजस्वी के इशारे पर की गई है। हम लोग कल इस घटना को लेकर राजभवन मार्च करेंगे।
