पटना में पोस्टर के जरिए नीतीश-तेजस्वी पर भाजपा का हमला

पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। राजधानी पटना के आयकर गोलंबर पर भाजपा की ओर से पोस्टर लगाया गया है। वही इसके जरिए भाजपा बिहार में रोजगार के मुद्दे पर बिहार सरकार पर निशाना साध रही है। वही इस पोस्टर को BJP के स्वर्ण क्रांति सेना अध्यक्ष कृष्णा सिंह कल्लू ने लगवाया है। वही इस पोस्टर में लिखा है कि “नौकरी तो बस एक बहाना था, चाचा, भतीजा को कुर्सी अपनाना था। चाचा की चतुराई को ऐसे ना भुलाएंगे, सड़क पर उतरें हैं, अब सच्चाई दिखाएंगे।” वहीं दूसरी तरफ पोस्टर में प्रदेश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव की कार्टून तस्वीर बनाई गई है, जहां नीतीश कुमार एक बक्सा लेकर भाग रहे है। वहीं तेजस्वी यादव भी अपने सर पर एक बक्सा और हाथ में एक बैग लेकर नीतीश कुमार के पीछे भाग रहे है। वहीं, इन दोनों के पीछे बिहार की जनता इन्हें पकड़ने के लिए भाग रही है। जिसमें बड़ों के साथ बच्चें भी शामिल है।
रोजगार मुद्दे पर जनता उठा रही सवाल
वही इस पोस्टर में नीतीश कुमार के बक्से में 10 लाख रोजगार लिखा है और दूसरी तरफ लिखा हुआ है की “भाग भतीजा भाग, कहां चाचा? जल्दी भाग जनता हिसाब मांग रही है।” इन दोनों के पीछे भागती हुई जनता बोल रही है की “पकड़ों-पकड़ों भाग रहा है।” इस पोस्टर के जरिए साफ तौर पर देखा जा सकता है की BJP विरोधी दल पर रोजगार मुद्दे पर सवाल कर रही है।
13 जुलाई को भाजपा निकालेगी विधान सभा मार्च
बिहार भाजपा के नेता व कार्यकर्ता द्वारा 13 जुलाई को गांधी मैदान से विधानसभा तक मार्च किया जाएगा। यह मार्च केवल रूट तक सीमित नहीं रहेगा। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बताया है की 13 जुलाई को विधानसभा मार्च तो होगा। लेकिन, इस मार्च के जरिए मैं बिहार सरकार से कई मुद्दे पर सवाल करूंगा। बिहार में चल रहे शिक्षकों के मुद्दे पर सरकार का घेराव करूंगा।
