विपक्षी एकता की मजबूती देख भाजपा बेचैन, उमेश कुशवाहा बोले- बिहार में 40 सीट पर जीतेगा महागठबंधन
भागलपुर। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दे की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर वह भागलपुर पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की BJP एक निर्लज्ज पार्टी है। बिहार ही नहीं पूरे देश की जनता बीजेपी की चाल को समझ चुकी है। अब बीजेपी का खेल खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा की भाजपा के द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को छेड़छाड़ करने की कोशिश कभी नहीं करने दिया जायेगा। बीजेपी बेचैन हो चुकी है। इसलिए पेट में दर्द हो रहा है। कुछ दिन पहले विधानसभा घेराव को लेकर BJP पर पुलिसिया कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज कर दिया गया था। उसमें कई नेता व कार्यकर्ता घायल हो गए थे। जिसमें जहानाबाद के भाजपा नेता विजय सिंह का देहांत हो गया था। वही इस मामले को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि BJP सिर्फ गाल बजाने का काम करती है। सच्चाई कुछ और ही है। पुलिसिया कार्रवाई से BJP के नेता विजय सिंह की मौत नहीं हुई है। उन्होंने कहा की हम लोग पूरे बिहार में 2024 के लोकसभा चुनाव को पूर्ण बहुमत से जीतने के लिए अपने पार्टी के विस्तार के लिए हर क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं। उसी को लेकर आज भागलपुर भी पहुंचे हैं। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा की महागठबंधन की सरकार बनेगी और 40 में 40 महागठबंधन के खेमे में आएगा। वही संविधान की रक्षा कैसे हो और जदयू पार्टी कैसे मजबूत हो। वही इस पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि विपक्षी एकता को मजबूत करना हम लोगों का मुख्य उद्देश्य है।


