बिहार में अपराधियों का बढ़ा मनोबल, सिवान में दिनदहाड़े बीजेपी नेता जनार्दन सिंह को मारी गोली
सिवान। बड़ी खबर बिहार के सिवान से आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता को गोली मर दी। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता और PDS दुकानदार को अपराधियों ने सीने में गोली मारी है। अपराधियों का निशाना बने भाजपा नेता का नाम जनार्दन सिंह है। यह घटना सिवान के जामो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह रोज की ही तरह पीडीएस दुकानदार सह भाजपा नेता अपने ही घर के दरवाजे पर थे उसी वक्त दो बाइक सवार अपराधी अचानक आये और उनको सीने में गोली मार दी।

अपराधियों ने भाजपा नेता को गोली मारने के बाद गांव में फायरिंग करते हुए भाग गए। वहीं गोली सुनने की आवाज सुनकर जब लोग अपने घर से भर निकले तो भाग रहे शूटर्स ने ताबडतोड़ फायरिंग की और आराम से भाग निकले। फिलहाल इस घटना को किस कर्ण से अंजाम दिया गया इसका पता नही चल सका है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का महौल है।

