अनोखी घटना : 4 वर्षों तक मां की गोद रही सुनी…..अब महिला ने एक साथ चार बच्चे को दिया जन्म, परिवार में ख़ुशी की लहर

आरा(भोजपुर)। बड़ी खबर बिहार के भोजपुर से आ रही है, जहां एक गर्भवती महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। बता दे की सभी बच्चे स्वस्थ हैं। एक साथ 4 लड़के के जन्म के बाद पूरा परिवार खुश है। दरअसल, बक्सर जिले के नैनी जोर थाना क्षेत्र के छोटकी नैनी जोर निवासी भरत यादव की पत्नी ज्ञानति देवी ने शनिवार को एक साथ 4 बेटे को जन्म दिया। हालांकि, चारों बच्चे सर्जरी से हुए हैं। भरत यादव ने कहा कि मुझे 4 बेटे हुए हैं। इससे मैं बहुत खुश हूं।
शादी के चार साल बाद हुई थी बेटी
वही नवजात बच्चों के पिता ने बताया कि मेरी शादी ज्ञानती देवी से 2013 में हुई थी। उसके बाद 4 साल तक मुझे कोई बच्चा नहीं हुआ। फिर एक निजी अस्पताल में चार सालों तक इलाज किया। चार साल के बाद मुझे एक बेटी हुई। चांदनी के होने के ढाई साल बाद मुझे एक लड़का भी हुआ, जिसका नाम हरी ओम है। अब मेरी पत्नी को एक साथ 4 बेटे हुए हैं। मैं बहुत खुश हूं। फिलहाल चारों बच्चे व मां को अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र स्थित चिकित्सा ईकाई में एडमिट किया गया है। डॉक्टर गुंजन सिंह ने बताया कि महिला को जॉन्डिस था। वही इसके बाद महिला की कंडीशन उतनी ठीक नहीं थी। उसका ऑपरेशन हुआ व उसे चार बच्चे हुए। हमारे लिए सबसे अच्छी बात यह थी कि सभी बच्चों ने जल्द ही रिस्पॉन्स किया। अभी महिला का इलाज जारी है। वही एक साथ चार बच्चों के जन्म पर डॉक्टर गुंजन सिंह ने कहा कि जब स्पर्म फर्टिलाइजड एग तक पहुंचता है तो गर्भधारण की प्रक्रिया शुरु होती है। फर्टिलाइजेशन के समय गर्भाशय में अलग-अलग 3 अंडे मौजूद हो या फिर फर्टिलाइजड एग तीन भ्रूण में बट जाए तो महिला 3 बच्चे को जन्म दे सकती है। वहीं गर्भाशय में अलग-अलग 4 अंडे मौजूद हो या फिर फर्टिलाइजड एग चार भ्रूण में बट जाए तो 4 बच्चों का जन्म होता है।

About Post Author

You may have missed