PATNA : पालीगंज में मनाया गया कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती

पालीगंज। शनिवार को स्थानीय बाजार स्थित आर्य समाज पुस्तकालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का 98वीं जयंती मनाया गया। राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वावधान में स्थानीय बाजार स्थित आर्य समाज पुस्तकालय में कर्पूरी ठाकुर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पत्रकार सिकंदर ठाकुर, संचालन भागीरथ ठाकुर व राजकिशोर ठाकुर ने किया। मौके पर सिकंदर ठाकुर ने कहा कि बगैर कर्पूरी फॉर्मूला के देश का विकास संभव नहीं है। कर्पूरी फॉमूर्ला को पूर्णरूप से लागू करके ही देश का उत्थान व समाज में एकरूपता लाया जा सकता है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने एक स्वर में केंद्र व राज्य सरकार से कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने, उनके जयंती पर सरकारी कार्यालयों में सरकारी छुट्टी घोषित करने की मांग किया।
मौके पर सुजीत नंदवंशी, नागा ठाकुर, उदय ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, मो. मधु, मुंशी ठाकुर, पिंटु ठाकुर, राजेश ठाकुर, मुकेश ठाकुर, विपिन ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
