बिहार से बाहर फंसे बिहारियों के मदद के लिए सरकार कृत संकल्पित-सुमित सिंह

पटना।जदयू नेता सह चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य से बाहर लॉकडाउन में फंसे लोगों के भोजन एवं अन्य सहायता के लिए 100 करोड़ रुपया निर्गत किया है। इससे उन्हें हरसंभव मदद दिया जाएगा। वहीं बिहार में भी अपने घर से दूर फंसे आम लोगों को सामुदायिक रसोई अर्थात, कम्युनिटी किचेन के जरिये खाना मुहैया कराया जाएगा। हमारे चकाई-सोनो समेत जमुई जिले एवं अंग क्षेत्र के बहुत सारे लोग विभिन्न जगह लॉकडाउन में लॉक्ड हैं। उनके लिए निकल कर आना मुश्किल है, ऐसे लोगों को भी इस राशि से भरपूर मदद मिले, यह हमारी कोशिश है। वहीं मैंने उन्हें वहां से निकलवाने के संबंध में भी संबंधित राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन एवं बिहार के प्रमुख पदाधिकारियों से संपर्क किया है। हर किसी की परेशानी दूर करने को हम सब प्रयत्नशील हैं।
