February 23, 2026

चन्नी के बयान से गर्म हुई बिहार सियासत; राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी बोले- अगर बिहारी पंजाब छोड़ दें तो सबकुछ ठप्प पड़ जाएगा

पटना। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की हंसी और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर देश में बवाल मचा हुआ है। इसकी आग बिहार तक पहुंच चुकी है। कांग्रेस के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा यूपी और बिहार के लोगों के खिलाफ दिए बयान के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है। सीएम नीतीश कुमार से लेकर पीएम मोदी तक चन्नी के बयान की जमकर आलोचना की है। बीजेपी जदयू समेत तमाम पार्टियों ने इसे गलत ठहराया है। अब आरजेडी की ओर से चन्नी के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला किया गया है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि दुनिया में सबको पता है हम बिहारियों में जो प्रतिभा है। बिहार के लोग अपने मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश और दुनिया में अपनी छाप छोड़ते हैं और अपनी पहचान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने किस संदर्भ में ऐसा कहा हमें नहीं पता। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हमें पूरा यकीन और विश्वास है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जानते हैं कि पंजाब का खेत अगर लहलहा रहा है।

अगर आज औद्योगिक घरानों में मशीनें चल रही है तो उनमें बिहारियों का योगदान है।उन्होंने कहा कि अगर बिहारी पंजाब छोड़ दें तो उनका सबकुछ ठप्प पड़ जाएगा। इससे पहले इससे पहले सीएम उम्मीदवार चन्नी के भगाओ यूपी-बिहार के भैयों को बयान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को बनाने में बिहार के लोगों की कितनी बड़ी भूमिका है, सब लोग जानते हैं। कैसे कुछ लोग इस तरह का बयान देते हैं आश्चर्य होता है। पंजाब के सीएम उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी के यूपी और बिहार के भैया को पंजाब में प्रवेश नहीं करने वाले बयान पर बिहार में लगातार विरोध जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पंजाब के अबोहर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार यूपी के लोगों पर हमला क्यों। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए कहा कि चन्नी के बयान पर ताली क्यों बजायी गई। पीएम ने कहा कि कांग्रेस को बिहार यूपी के लोगों से नफरत है। कांग्रेस ने हमेशा बांटने का काम किया है। वहीं पीएम ने कहा कि बिहार के लोग हर विकास में शामिल रहे हैं।

You may have missed