बिहार केशरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंहा और पूर्व शिक्षा मंत्री विद्याकर कवि की पुण्यतिथि मनायी गयी

पटना। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केशरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंहा की 61वीं पुण्यतिथि और बिहार कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री विद्याकर कवि की 36वीं पुण्यतिथि सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. समीर कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंहा बहुआयामी व्यक्तित्व के प्रतिभाशाली राजनेता थे। जमींदारी प्रथा का उन्मूलन बिहार में श्री बाबू के कार्यकाल में हुआ। वहीं स्व. विद्याकर कवि के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि वे एक उच्च कोटि के स्वतंत्रता सेनानी एवं संवेदनशील नेता थे। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मान करते थे।
इसके पूर्व डॉ. श्रीकृष्ण सिंहा एवं विद्याकर कवि के तैल चित्र पर कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़, पूर्व मंत्री विश्व मोहन शर्मा, पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह, विभूति कवि, लाल बाबू लाल, नागेन्द्र कुमार विकल, स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, अरविन्द लाल रजक, हिमांशु कवि, शशि रंजन, शशि कांत तिवारी, ब्रजकिशोर सिंह कुशवाहा, राम नरेश चैधरी, मृगेन्द्र कुमार सिंह, निरंजन कुमार, वैद्यनाथ शर्मा, वसी अख्तर, सुनील कुमार सिंह, उदय शंकर पटेल, मनोज कुमार सिन्हा, आयुष भगत, सुदय शर्मा, निधि पाण्डे, रूमा सिंह, जितेन्द्र पासवान, अमित रंजन, रोहित कुमार पासवान,सत्येन्द्र कुमार पटेल, शाहनवाज अहमद, शुभम कुमार पटेल एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।

You may have missed