बिहार बोर्ड ने जारी की सेंटअप परीक्षाओं की तिथि, 11 अक्टूबर से इंटर तो 15 नवंबर से होगी मैट्रिक परीक्षा
पटना। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा इंटरमीडिएट और मैट्रिक के वार्षिक परीक्षा 2023 के सेंटअप एग्जाम की तिथि की घोषणा कर दी गई है। इंटर का सेंटअप एग्जाम 11 अक्टूबर से और मैट्रिक का एग्जाम 15 नवंबर से ली जाएगी। बिहार बोर्ड द्वारा इसकी जानकारी राज्य भर के सभी जिलों में शिक्षा पदाधिकारी को दे दी गई है। सेंटअप परीक्षा के लिए इस बार प्रश्न पत्र बिहार बोर्ड ने ही तैयार किया है। वही इसके लिए सितंबर के अंतिम सप्ताह में बोर्ड द्वारा सभी डीईओ कार्यालय में प्रश्न पत्र को उपलब्ध करवा दिया जाएगा। सेंटअप परीक्षा ओएमआर पर ली जाएगी, वही 15 मिनट प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए समय दिया जाएगा। जो भी छात्र इस परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उन्हें ही वार्षिक परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
30 लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार, इस बार बिहार बोर्ड की माने तो इस परीक्षा में कुल 30 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। जिसमें 13 लाख के लगभग में इंटर के छात्र शामिल होंगे वही 17 लाख के लगभग मैट्रिक के छात्र शामिल होंगे। परीक्षा होने के बाद सभी स्कूलों को उसका रिजल्ट जिला शिक्षा कार्यालय को भेजना अनिवार्य होगा।


