February 18, 2026

चन्नी के यूपी-बिहार के बयान पर CM नीतीश की बड़ी प्रतिक्रिया, बोले- आश्चर्य होता है कि कैसे लोग इस तरह की बाते करते है

पटना। पंजाब में विधानसभा चुनाव की वोटिंस से ठीक पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान को लेकर पंजाब से लेकर यूपी-बिहार तक घमासान हो गया है। सीएम चन्नी के ‘भगाओ यूपी-बिहार के भैयों को’ बयान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को बनाने में बिहार के लोगों की कितनी बड़ी भूमिका है, सब लोग जानते हैं। कैसे कुछ लोग इस तरह का बयान देते हैं आश्चर्य होता है। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के यूपी और बिहार के भैया को पंजाब में प्रवेश नहीं करने वाले बयान पर बिहार में लगातार विरोध जारी है।

दरअसल पंजाब के रूपनगर में एक चुनावी सभा में सीएम चन्नी और प्रियंका एक साथ आए थे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि पंजाब पंजाबियों का है। पंजाब को पंजाबी चलाएंगे। अपनी सरकार बनाओ। यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये बाहर से जो आते हैं। आपके पंजाब में उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है। इसके बाद पंजाब के सीएम चन्नी जोश में आ गए कहा- प्रियंका पंजाबियों की बहू है। यूपी के, बिहार के, दिल्ली के भाई यहां आकर यहां राज नहीं कर सकते हैं। यूपी के भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है।

You may have missed