RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ी घोषणा, देश में चलेगा सदस्यता अभियान, 12 फरवरी से शुरुआत

पटना। आज आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना के होटल मौर्या में जारी है। इस अहम बैठक में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और तेजप्रताप यादव समेत कई बड़े नेता शामिल हैं। लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत 26 प्रदेशों के करीब तीन सौ पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद हैं। हालांकि हैरान करने वाली बात यह है कि कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी मौजूद नहीं हैं। आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से आयी जानकारी के मुताबिक पूर्व विस अध्यक्ष उदयनारायण चौधरी को बड़ी जिम्मेवारी मिली है। अगले सत्र 2022-20025 के संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए उदय नारायण चौधरी को राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी और चित्तरंजन गगन को सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया।

12 फरवरी से चलेगा RJD का सदस्यता अभियान

जानकारी के मुताबिक पूरे बिहार के साथ साथ पुरे देश में 12 फरवरी से आरजेडी का सदस्यता अभियान चलेगा। यह सदस्यता अभियान 20 जून 2022 तक चलेगा। वहीं 22 सितंबर को राज्य कार्यकारिणी का चुनाव होगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अक्टूबर में होगी। इसके अलावे पंचायत, प्रखण्ड, जिला संगठन चुनावों की तिथि भी तय हो गई। लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी, उदय नारायण चौधरी, जयप्रकाश नारायण यादव, श्याम रजक, सुनील सिंह आदि कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत 26 प्रदेशों के करीब तीन सौ पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का पार्टी सुप्रीमो लालू यादव ने उद्घाटन किया। जगदानंद सिंह ने कहा कि आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। आप लोगों ने इस तरह से एक माहौल बना दिया कि कोई विशेष कार्यक्रम को लेकर बैठक हो रही है।

You may have missed