भोपाल में करोड़ों के जालसाजी करने वाला पटना में गिरफ्तार,30 करोड़ ठगी के मामले में चल रहा था फरार

पटना।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करोड़ों की जालसाजी करने वाला एक एनजीओ संचालक को पटना के आशियाना नगर क्षेत्र से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार एनजीओ संचालक का नाम आकाशदीप बताया जाता है। आकाशदीप की गिरफ्तारी के पीछे पूर्व में उसके एनजीओ में काम करने वाले संजय श्रीवास्तव का अहम रोल रहा। संजय श्रीवास्तव आकाशदीप के एनजीओ में काम करते थे।मगर निर्दोष होने के बावजूद आकाशदीप के कारनामों के कारण उन्हें जेल में रहना पड़ा।फिर क्या उन्होंने ठान ली आकाशदीप को किसी भी कीमत में ढूंढ कर गिरफ्तार करवाना है।नतीजतन आज पटना में संजय श्रीवास्तव के प्रयासों में रंग लाया और राजीव नगर थाना द्वारा शातिर आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार शातिर आकाशदीप पर मध्यप्रदेश के भोपाल में अभिनव प्रयास एनजीओ के माध्यम से स्थानीय लोगों से करीब 30 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप है।आकाशदीप लगभग 5 वर्षों से फरार था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाशदीप अपनी पत्नी शिखा राय के साथ मिलकर भोपाल में अभिनव प्रयास नाम का एक एनजीओ का संचालन करता था।उसने कई लोगों से रकम दोगुनी करने के नाम पर करोड़ों की ठगी की। उस पर कटनी कोर्ट से 2015 से ही गिरफ्तारी का वारंट जारी था। गिरफ्तार आकाशदीप बिहार के मुंगेर जिले का निवासी है। फिलहाल पुलिस से बचने के लिए वह पहचान बदलकर जगदेव पथ इलाके में कहें छुप कर रह रहा था।

About Post Author

You may have missed