लॉक डाउन में वारदात-बेगूसराय में युवक को अपराधियों ने गोली मारी,हालत नाजुक
पटना।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बीच बिहार के बेगूसराय जिले में अपराध जारी है।बेगूसराय के बलिया में अपराधियों ने सड़क पर जा रहे एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।घायल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के बीच एक युवक साइकिल से ससुराल जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही अपराधियों ने उसे गोली मार दी।यह घटना बलिया के बालाचक ढाला के समीप की है।लॉकडाउन के बाद भी बेगूसराय में अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं है।पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधी निरंतर वारदातों को अंजाम दे रहे है

घायल युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा निवासी राजेंद्र झा के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आज वह अपने साइकिल से ससुराल भगतपुर जा रहा था उसी दरमियान अपराधियों ने उसे बाला चक ढाला के समीप घेर लिया और उसे गोली मार दिया. जिससे वह वहीं पर गिर गया।
गोली की आवाज सुनकर जब स्थानीय लोगघटनास्थल पर पहुंचे। तबतक अपराधी हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए।स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उस युवक को घायल अवस्था में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है।यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने राजेंद्र झा को क्यों गोली मारी है। फिलहाल बलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

