भोजपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों को पीटा, ज़ख़्मी

आरा। भोजपुर जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की लाठी-डंडे और फसूली मारकर जख्मी कर दिया। इससे सभी बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत नवादा बेन गांव का है। जानकारी के अनुसार जख्मियों में नवादा बेन गांव निवासी पति पत्नी, बेटी एवं बेटा शामिल है। इधर, लड़की ने बताया कि वह आठवीं क्लास में पढ़ती हैं और गांव में ही स्थित कोचिंग में पढ़ने जाती है। जब भी वह कोचिंग पढ़ने जाती है तो रास्ते में उक्त लड़का उस पर अक्सर बदतमीजी करते थे। उसने बताया कि बुधवार की शाम जब वह कोचिंग से वापस घर लौट रही थी। तभी उक्त लड़का उस पर टोनबाजी करने लगा। इसके बाद वह उसे गंदी-गंदी गाली देने लगा। जब उसने उसे मना किया तो उसने उसके साथ गंदी हरकत करने की कोशिश करते हुए उसके हाथ पकड़ लिया। किसी भी तरीके से वहां से भागकर अपने घर पहुंची और इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। जब परिजन उसे समझाने गए तो उक्त युवक ने सभी लोगों की पिटाई कर दी। इस दौरान बड़े पापा जब बीच बचाव करने पहुंचे तो उनको फसूली से मारकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। जिससे सभी जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर लड़की ने अपने पड़ोसी के ही शहादत हुसैन नामक युवक पर उससे छेड़खानी करने व विरोध करने पर उसके मां बाप को डंडा से एवं अपने बड़े पापा को फरसा से मार कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

You may have missed