पालीगंज में खलिहान आग लगने से दो एकड़ खेत का धान फसल जलकर राख

पालीगंज। बुधवार की रात खिरिमोड थाना क्षेत्र के महुआरी गांव स्थित एक खलिहान में आग लगने से खलिहान में रखे दो एकड़ खेत का धान फसल जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार खिरिमोड थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी बालेश्वर यादव के पुत्र सहजानन्द यादव गांव के पास ही खेत मे खलिहान बनाया है। जहां वह दो एकड़ खेत मे लगी धान की फसल को काटकर रखा था। उसी खलिहान में बुधवार की रात अचानक आग लग गयी। वही खलिहान से निकलती आग की लपटों को देख ग्रामीणों ने शोरगुल करने लगा। शोरगुल की आवाज सुनकर आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने हाथों में पानी से भरे बर्तन लेकर दौड़ पड़ा। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इस अगलगी के दौरान खलिहान में रखे सहजानन्द यादव का दो एकड़ खेत की धान फसल जलकर राख हो गया। वही आग लगने का कारण का पता नही चल पाया।

About Post Author

You may have missed