मशहूर साइकिल कंपनी एटलस के मालिक की पत्नी ने कर लिया सुसाइड, हत्या या आत्महत्या जांच करेगी दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली। देश की प्रख्यात साइकिल निर्माता कंपनी एटलस के मालिकों में से एक संजय कपूर की धर्मपत्नी नताशा कपूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस अपनी प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। हालांकि खबरों के मुताबिक,जिस कमरे नताशा कपूर की लाश टंगी हुई थी, उसका दरवाजा खुला हुआ था। जिसके कारण पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है और कई कोणों से इस मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है की मंगलावर दोपहर तीन बजे पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। बुधवार को नताशा कपूर का पोस्टमॉर्टम दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कराया गया जिसके बाद उनके शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया। बुधवार को लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में नताशा कपूर का अंतिम संस्कार किया गया।
दिल्ली के औरंगजेब लेन में स्थित एक कोठी में नताशा का शव पंखे से लटका मिला था।पुलिस ने घटना से एक सुसाइड भी बरामद किया है जिसमें लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से खुश नहीं थी।पुलिस अधिकारियों की मानें तो शायद नताशा ने आर्थिक तंगी के कारण खुदकुशी की है। हालांकि नई दिल्ली तुगलक रोड थाना पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।
खबरों की मानें तो मंगलवार दोपहर नताशा कपूर ने लंच नहीं किया था जिसके बाद उनके घरवालों ने उन्हें ढूढ़ने चालू किया। इसी दौरान संजय कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने नताशा को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।इसके बाद परिवार वालों को उनका शव एक कमरे में चुन्नी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने चुन्नी काटकर नताशा को नीचे उतारा और डॉक्टर को फोन किया। डॉक्टर ने जब नताशा को मृत घोषित कर दिया तब सिद्धांत कपूर ने पुलिस को फोन किया और उन्हें मामले की सूचना दी।

