February 19, 2026

PATNA : राजधानी के 105 घाटों पर दिया जाएगा भगवान सूर्य देवता को अर्घ्य, महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग होगी शौचालय की व्यवस्था, CCTV से होगी निगरानी

पटना। राजधानी में इस बार 105 गंगा घाटों पर काफी संख्या में छठ व्रती और श्रद्धालु गंगा स्नान एवं सूर्य देवता को अर्घ्य देने पहुचेंगे। वही इनकी सुरक्षा एवं सुविधा को देखते हुए सभी छठ घाटों पर बुनियादी सुविधा एवं विशेष सतर्कता का ध्यान रखा जाएगा। इस संबंध में DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने घाटों का कुल 21 समूह बनाकर सेक्टर पदाधिकारी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। बता दे की घाटों की स्थल को चिन्हित करते हुए पुरुष एवं महिला के लिए अलग-अलग शौचालय का इंतजाम रहेगा। चापाकाल की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। व्रतियों के लिए हर घाट पर ठहरने के लिए यात्री शेड और चेंजिंग रूम की व्यवस्था रहेगी। वही घाटों की बैरिकेडिंग के साथ आपदा प्रबंधन, चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था रहेगी। घाटों पर जाने के लिए सम्पर्क पथ की अच्छी स्थिति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही घाटों के बाहर जगह चिन्हित कर वाहन पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। घाटों पर नियंत्रण कक्ष, सहायक नियंत्रण कक्ष के साथ ही माइक सिस्टम की समुचित व्यवस्था रहेगी। घाटो के आसपास तथा संपर्क पथ में CCTV कैमरा से निगरानी रखा जाएगा।
खतरनाक घाटों का किया जाएगा विशेष पहचान
वही जिले के सभी खतरनाक और पूजा करने लायक घाटों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही 2 सप्ताह के अंदर सभी घाटों का आकलन कर करने के लिए भी कहा गया है। बता दें कि पिछले साल जिले के 96 गंगा घाटों पर महापर्व हुआ था। जिला प्रशासन ने 2021 में 12 घाटों को खतरनाक घोषित किया था। वही इसी को देखते हुए घाटों का विशेष निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही छठ पूजा से 3 दिन पहले राजधानी के सभी सड़कों का मोटरेबुल किया जाएगा।

You may have missed