JDU अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संतोष निराला को दिया नियुक्ति पत्र, सीएम नीतीश के प्रति जताया आभार

पटना। जदयू के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री संतोष निराला को नियुक्ति पत्र देते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष निराला को संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए मजबूती से कार्य करने को कहा ताकि संगठन मजबूत और धारदार बन सके। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संतोष निराला ने भी पार्टी द्वारा अहम जिम्मेदारी दिए जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त जिम्मेवारी का वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री के द्वारा 16 वर्षों के शासनकाल में अनुुुसूचित जाति के कल्याणार्थ किये गये ऐतिहासिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचा कर संगठन को धारदार बनाया जायेगा। आने वाले दिनों में जदयू का अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ पार्टी के साथ मजबूत स्तंभ के रूप में खड़ी नजर आयेगी।
वही उनके साथ आए समर्पित साथियों ने भी पार्टी के शीर्ष नेताओं के प्रति आभार जताते हुए संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए संकल्प के साथ कार्य करने की बात कही।
