February 11, 2026

PATNA : एटीएम मशीन में फेवी क्विक लगाकर नोट उड़ाने वाला 4 शातिर अपराधी  गिरफ्तार, 1 लाख 22 हजार नगद समेत चार पहिया गाड़ी बरामद

पटना। राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की राजधानी पटना एटीएम मशीन में फेवी क्विक लगाकर लोगों का नोट उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार हुआ है। वही यह घटना राजधानी पटना के पत्रकार नगर का हैं। वही इस क्रम में पत्रकार नगर पुलिस ने 4 शातिर को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने अपराधियों के पास से स्वैप मशीन को बरामद किया है। वही अपराधी के पास से नगद एक लाख 22 हजार रुपए समेत एक चार पहिया बरामद किया गया है। वही मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की पूर्व में भी गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधी के निशानदेही पर शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। वही पुलिस ने बताया की गिरफ्तार शातिर में से 2 मर्डर केस मामले में फरार चल रहा था। वहीं गिरफ्तार अपराधियों को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। वही जिसके बाद अब पूछताछ की जाएगी।

You may have missed