शेखपुरा में दिखा BJP कार्यकर्ताओं का गुस्सा : जहरीली शराब कांड को लेकर CM का फूंका पुतला, बीजेपी ने कहा- राज्य में लागू हो राष्ट्रपति शासन

शेखपुरा। बिहार के सारण में जहरीली शराब कांड में 60 से अधिक लोगों की मौत के विरोध में अक्रोशित BJP कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष रोष पूर्ण प्रदर्शन करते हुए CM नीतीश का पुतला फूंका। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही आंदोलनकारी BJP कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार से सीएम पद से इस्तीफे की मांग की।
लोगों ने जमकर की नारेबाजी
वही इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जमकर नारेबाजी की और बिहार में शराबबंदी कानून को पूरी तरह असफल बताया। वही BJP के द्वारा राज्यव्यापी इस अभियान में आज शेखपुरा में भी पार्टी संगठन से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन का आयोजन किया गया। वही इस अवसर पर BJP के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार ने कहा कि BJP हमेशा से बिहार में शराबबंदी के असफल होने का मामला उठाती रही है। शराबबंदी के असफल होने का ही नतीजा है कि छपरा में 60 से अधिक लोगों की मौत शराब पीने से हो गई। जहरीली शराब पीने से जहां 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई हैं। वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा भी बयान में कहा जाता है कि जो शराब पिएगा वह मरेगा। मुआवजे देने की बात से भी इंकार कर रहे है। ऐसे में बिहार की जनता बेबस महसूस कर रही है। वही इस अवसर पर BJP के नेता विपिन मंडल, संजय सिंह उर्फ कारू सिंह, हीरालाल सिंह, मनोज सिन्हा, आनंद कुमार, विशाल वरणवाल, बलराम वर्णवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी संगठन से जुड़े लोग उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed