छोटे सरकार का रुतबा कायम, बाहुबली विधायक अनंत सिंह की भाभी निर्विरोध चुनी गई मुखिया
मोकामा। जेल में बंद आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह रकार की नजर भले ही अनंत सिंह पर टेढ़ी हो लेकिन इसके बावजूद उनका जलवा कम होता नजर नहीं आ रहा है। अनंत सिंह ने आरजेडी के टिकट पर एक बार फिर मोकामा से विधानसभा चुनाव जीत गए और अब पंचायत चुनाव में अनंत सिंह की भाभी निर्विरोध मुखिया बन गई हैं। मोकामा के इलाके में अनंत सिंह के करीबी लोगों का पंचायत चुनाव में दबदबा देखने को मिला है। अनंत सिंह के करीबियों की पंचायत चुनाव में जबरदस्त जीत हुई है। बाढ़ प्रखंड के नदवा पंचायत में मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य समिति अन्य प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं।

बताया जा रहा हैं कि इन सभी उम्मीदवारों के नामांकन के विरोध में किसी ने अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं किया। नामांकन वापसी की तारीख खत्म होने के बाद सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। रिश्ते में अनंत सिंह की भाभी लगने वाली मंजू देवी मुखिया चुनी गई हैं। नदावां अनंत सिंह का पैतृक गांव है। यह इलाका बाढ़ अनुमंडल के अंतर्गत आता है। अनंत सिंह के ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह पटना के बेउर जेल में बंद है। इसके बावजूद उनका दबदबा में बरकरार है।

