February 16, 2026

big breaking-अनंत सिंह के खास रणवीर को हिरासत से छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला,कई पुलिसकर्मी घायल,दर्जनों गिरफ्तार

पटना/बाढ़। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए फरार विधायक अनंत सिंह के खासम खास रणवीर यादव को छुड़ाने की कोशिश के दौरान जमकर पथराव किया गया। पुलिस रणवीर यादव को लेकर लल्लू मुखिया के तलाश में छापेमारी करने जा रही थी रास्ते में अनंत सिंह एवं लल्लू मुखिया के कथित समर्थकों ने पुलिस की गाड़ियों पर हमला किया जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हवाई हमला में हिंसक लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया। रणवीर यादव को पुलिस हिरासत से मोकामा थाना क्षेत्र में छुड़ाने की कोशिश की गई थी। पूछताछ में मिले सुराग के आधार परपुलिस रणवीर यादव के साथ छापेमारी के लिए जा रही थी। रास्ते में पुलिस की गाड़ियों का आठ फोर व्हीलर औऱ दर्जनों बाइकर्स पुलिस की गाड़ियों का पीछा कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडारक थाना से ही पुलिस का किया जा रहा था पीछा।इस मामले में पुलिस भी त्वरित कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।

कई फरार गाड़ियों पर भी जमकर पथराव रणवीर से मिले सुराग के आधार पर लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी के लिए जा रही थी पुलिस।मोकामा थाना में हिरासत में लिए गए कई लोग लल्लू मुखिया पर पुलिस पर पथराव की साजिश का शक।मोकामा, पंडारक, हाथीदह, एनटीपीसी, बाढ़, सालिमपुर, मरांची थानों की पुलिस द्वारा छापामारी कर तेरह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अनिल यादव ने बताया कि वह लल्लू मुखिया के भतीजे छोटू के कहने पर लोगों को जमाकर लाया था। पुलिस ने छापेमारी और कार्रवाई के दौरान 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 6 बाइक और 6 गाड़ियां भी जब्त हुई हैं।

You may have missed