February 11, 2026

PATNA : निजी स्कूल की शिक्षिका ने शिक्षक पर लगाया शादी का झांसा देकर 5 सालों तक यौन शोषण करने का आरोप

पटना। राजधानी पटना में एक युवती ने अपने साथ काम करने वाले एक शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराई है। युवती ने बताया है कि उसके साथ काम करने वाले एक शिक्षक ने पहले उससे दुष्कर्म किया और बाद में शादी का झासा देकर करीब पांच वर्षो तक उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोपित अजित कुमार पुनपुन थाना इलाके के लोदीपुर गाव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, थाने में युवती ने बताई है कि 2017 में वे दोनों एक नीजी स्कूल में पढ़ाते थे। जिसके बाद जान पहचान होने के कुछ दिनों बाद ही अजीत ने युवती के जन्मदिन पर उसे कदमकुंआ थाना इलाके में एक होटल में बुलाया और वाहा युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद अजीत ने युवती को झाशा दिया और कहा कि अपनी बुआ के शादी के बाद वह उससे शादी करेगा। जिसके बाद वर्ष 2021 में अजीत के बुआ की शादी हो गई। लेकिन अभी अजीत युवती से शादी नहीं किया। पीड़ित ने बताया कि आरोपित युवक पुनपुन थाना के लोदीपुर का रहने वाला है। स्कूल में साथ में पढ़ाने के दौरान हमारी नजदीकी बढ़ी थी। ये मामला कदमकुंआ और कोतवाली थाना इलाके से जुड़ा हुआ है। इस मामले को लेकर सुपरविजन की जिम्मेदारी डीएसपी विधि व्यवस्था संजय कुमार को दी गई है।

You may have missed