February 24, 2026

लालू के युवराज तेजस्‍वी और उनके परिवार को छोड़ राजद में बाकी सब चपरासी : संजय जायसवाल

  • पूरा परिवार एक तरह से राजद पार्टी में कब्जा जमाए हुए है, तेजस्वी उनके युवराज हैं

गोपालगंज। राष्ट्रीय जनता दल नौकरों की पार्टी है। इसमें लालू प्रसाद यादव के परिवार को छोड़ कर अन्य किसी का एक नौकर (चपरासी) से ज्यादा इज्जत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी में सभी वर्ग व लोगों को सम्मान मिलता है। यह बातें उन्होंने गोपालगंज के बंजारी मोड़ स्थित एक होटल में भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी के पक्ष में चुनावी प्रचार करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहीं। वही संजय जायसवाल ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार एक तरह से राजद पार्टी में कब्जा जमाए हुए है। बिहार की जनता यह जानती है कि लालू प्रसाद यादव का पूरा बिहार में अपने सरकार में केवल अपना विकास करने का कार्य किए। उन्होंने तेजस्वी प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लालू प्रयाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव युवराज हैं। वही संजय जायसवाल ने कहा कि तेजस्‍वी यादव जब सरकार में नहीं थे तो कोरोना काल में बिहार के गरीबों की सेवा करने की बजाए दिल्ली व लंदन में घूमने गए थे। जब सरकार में जगह मिली तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोटो लेने में मुकाबला करते हैं। हर रोज फोटो के माध्यम से ही अपना विकास लोगों तक पहुंचा रहे हैं। क्योंकि धरातल पर विकास कहीं है नहीं।

You may have missed