अगस्त क्रांति दिवस पर अखिलेश ने किया मोदी गद्दी छोड़ो का एलान

- अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस ने निकाला तिरंगा मार्च
पटना। बुधवार को अगस्त क्रांति के 81वीं वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से विधानसभा शहीद स्मारक तक कांग्रेस सेवा दल के नेतृत्व में तिरंगा मार्च निकाला गया। तिरंगा मार्च सदाकत आश्रम से एल.सी.टी., राजापुल, बोरिंग रोड चैराहा ,हाईकोर्ट वीरचंद पटेल पथ होते हुए शहीद स्मारक विधानसभा पर खत्म हुआ। इस अवसर पर बिहार प्रदेश काग्रेस कमिटी की ओर से अमर शहीदों के मूर्ति पर माल्यापर्ण किया गया एवं मोदी को गद्दी से उखाड़ फेकने की प्रतिज्ञा ली गयी। इस एतिहासिक मौके पर दिल्ली से भेजे अपने संदेश में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जिस तरह 1942 में क्रिप्स मिशन के असफल होने के बाद महात्मा गांधी द्वारा भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरूआत की गयी थी, उसी तरह राहुल गांधी मामले में मोदी मिशन के असफल होने के बाद कांग्रेस“ मोदी गद्दी छोड़ो अभियान की शुरूआत कर रही है। भारत छोड़ो आन्दोलन स्वतंत्रता संग्राम का सबसे निर्णायक जंग था उसी तरह 2024 के लिए यह कांग्रेस का सबसे निर्णायक मुहिम होगी।फर्क केवल यह है कि इसबार इसका नेतृत्व राहुल गांधीकरेंगे।तिरंगा मार्च का नेतृत्व कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान एवं विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता मदन मोहन झा ने किया। कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान ने कहा कि अमर शहीदों को याद करके हम देश की आजादी के उन महान बलिदानियों को नमन करते हैं जिन्होंने आजादी की लड़ाई में प्रत्यक्ष तौर पर अपना योगदान दिया। देश को एकजुट रखने और अपने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को वर्तमान दौर के युवाओं तक पहुंचाने की जरूरत है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि जिन्होंने आजादी की लड़ाई के सँघर्ष में अपना बलिदान छोड़िए योगदान तक नहीं दिए वों आज देश में राष्ट्रप्रेम की बात कर रहे हैं। जबकि देश की आजादी में जिस दल ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया उनपर मनगढ़ंत आरोप लगाये जा रहे हैं। तिरंगा मार्च और शहीद स्मारक पर माल्यार्पण में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी, विधायक विजय शंकर दुबे, प्रतिमा कुमारी दास, पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार, श्रीमती ज्योति, राजेश राठौड़, निर्मल वर्मा, हरखू झा, प्रमोद कुमार सिंह, लाल बाबू लाल, आनंद माधव, राज कुमार राजन, सरवत जहाँ फातिमा, आलोक हर्ष,कपिलदेव प्रसाद यादव, राजेश कुमार सिन्हा, चन्द्र प्रकाश सिंह, केशर कुमार सिंह, ललन यादव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, गुंजन पटेल, संजय कुमार पाण्डेय, सुधा मिश्र, रीता सिंह, आशुतोष शर्मा, अरविन्द लाल रजक, आदित्य पासवान, वसी अख्तर, मिर्नाल अनामय, अनोखा देवी, मंजीत आनंद साहू, प्रदुमन यादव, गुरुदयाल सिंह ,रवि गोल्डन, अविनाश शर्मा, विमलेश तिवारी, निधि पाण्डेय, रुमा सिंह, अफरोज आलम, रूचि सिंह, बिपिन झा, प्रकाश मिश्र, प्रेम नाथ राय, समेत सैंकड़ों नेता मौजूद रहें।
