February 11, 2026

PATNA : शिक्षको की समस्या को लेकर आफताब आलम ने विधायक से की मुलाकात

फुलवारीशरीफ, पटना। विधायक गोपाल रविदास से बिहार कंप्यूटर वेलफेयर एसोसिएशन की टीम ने राजद जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर आफताब आलम के साथ मुलाकात की,और एक पत्र सौंपा जिसमे माननीय सर्वोच्च न्यायालय के विशेष अनुमति द्वारा पारित आदेश के आलोक में 5- 8 वर्ष अनुभव प्राप्त कंप्यूटर शिक्षक को समायोजित करने के प्राथना के संबंध में मांग की। विधायक जी ने कहा जल्द ही सरकार से बात करके समस्या को दूर किया जायेगा। वही इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी विनोद कुमार सिन्हा, विजय कुमार, संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार मौजूद थे।

You may have missed