दानापुर में अवैध कब्ज़ा को लेकर चला प्रशाशन का डंडा : दुकानदारों के बीच अफरा-तफरी, गोला रोड से टी प्वाइंट तक हटाया गया अतिक्रमण
पटना। राजधानी पटना को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशाशन लगातार अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दानापुर नगर परिषद के मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर परिषद में अभियान चलाया गया है। बता दे की सड़क से नगर के गोला रोड से टी प्वाइंट को हटाया गया। वही सड़क के दोनों किनारे नगर परिषद के नालों और सड़कों पर अवैध रूप से लगाए गए दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। वही अतिक्रमण हटाने के बाद सड़कों का रूप बदल गया। पहले जो सड़कें सिमटी दिखाई देती थी वो अतिक्रमण हटते ही चौड़ी दिखने लगी। वाहनों का आवागमन आसानी से होने लगा।
अवैध अतिक्रमण को सड़क से हटाया गया
वही अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाने के साथ ही कुछ अतिक्रमणकारियों का चालान भी काटा गया। अतिक्रमण हटाने आए अधिकारियों के साथ पुलिस बल को देख ज्यादातर अतिक्रमणकारी अपना समान सड़क किनारे से हटाने लगे। वही कुछ लोग पुलिस और चालान के डर से भाग सामान छोड़कर भाग गए। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान लोगो की भारी वहां भीड़ जुट गई। वही इस दौरान अवैध दुकानदारों और ठेला वालों में अफरा-तफरी मच गई। वही नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी जगन्नाथ ने बताया की अवैध कब्ज़ा को लेकर जिला प्रशासन के आदेशानुसार गोला रोड से टी प्वाइंट तक अवैध रूप से बने दुकानों को हटाया जा रहा है। आए दिन इस रोड में जाम की समस्या बनी रहती है। जिसको लेकर यह कार्रवाई की जा रही है। बता दे की जहां अतिक्रमण पाया गया उसे JCB से तोड़ दिया गया है। हालांकि, एक दिन पहले अतिक्रमण हटाने को लेकर माईकिंग की गई थी, लेकिन लोग नहीं सुने। जहां सड़कों पर लोगों के द्वारा अवैध रूप से बालू गिराकर छोड़ दिया गया था। उनके ऊपर जुर्माना लगाया गया है। हमारा यह अभियान 22 जुलाई तक लगातार चलाया जाएगा। वही बुधवार के दिन सड़क की नापी की जाएगी। जिसके बाद अवैध रूप से बने पक्के दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी। वही इस अभियान के दौरान दानापुर सीओ अमृत राज बंधु, परिषद सिटी मैनेजर अमरेंद्र कुमार, सफाई कर्मचारी रंजीत कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।


