February 11, 2026

पटना में बढ़ रही छिनतई की घटनाओं पर एक्शन में जिला प्रशासन, सुबह में पार्कों के पास तैनात रहेगी पुलिस

पटना। राजधानी पटना में हाल के दिनों में पार्कों में मॉर्निंग वॉक करनेवालों से मोबाइल, चैन स्नैचिंग की घटनाएं आम हो गई हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक टीम गठित कर अपराधियों पर नकेल कसने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया है कि हाल के दिनों में इस गिरोह में शामिल कई अपराधियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से छिने गए कई सोने की चैन को भी बरामद किया गया है। इसके अलावा सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक वाले स्थल, पार्क और पार्कों के आसपास मौजूद संवेदनशील स्थलों पर अलग से एक टीम की तैनाती की गई है। इस टीम को यह जिÞम्मेवारी दी गई है कि पार्को और संवेदनशील स्थलों के आसपास सुबह-सुबह पेट्रोलिंग कर ऐसे अपराधियों पर नकेल कसने का काम करें। साथ ही पार्क के आसपास सादी वर्दी में भी जवानों की प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। जब तक राजधानी पटना के पार्क को और उसके आसपास छिनतई करने वाले गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी नहीं हो पाती, तब तक 100% तक इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाना मुश्किल होगा। हालांकि पटना के सभी थाना के थानाध्यक्षों को आगाह किया गया है कि उनके इलाके में छिनतई करने वाले गिरोह के अपराधियों को चिह्नित कर जल्द से जल्द वैसे अपराधियों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू करें।

You may have missed