समस्तीपुर में जमीनी विवाद में दादा-पोते पर तेजाब से हमला, गंभीर हालत में दरभंगा रेफर

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने के राजखंड गांव में घर के बाहर सो रहे दादा-पोते पर एसिड से हमला किया गया है। इस घटना में दोनों जख्मी हो गए हैं। जख्मी की पहचान राजखंड गांव निवासी विशेश्वर पाल और उनके पोते रवि कुमार के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद दरभंगा रेफर कर दिया गया है। घटना शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि विशेश्वर पाल का अपने ही रिश्तेदारों से जमीन से लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिनों पहले उनके साथ मारपीट की भी घटना हुई थी। इस घटना को भी मारपीट की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। वही इस संबध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि विशेश्वर पाल का अपने ही रिश्तेदार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि रात के करीब ढाई बजे दादा-पोते पर एसिड फेंका गया है। सूचना पर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, पीड़ित की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। पीड़ित उपचार कराने के लिए डीएमसीएच गए हैं।

You may have missed