AAP संगठन को हर मोर्चे पर बनाया जाएगा धारदार : अजेश यादव

पटना। आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी सह दिल्ली के विधायक अजेश यादव तथा पार्टी के संगठन मंत्री राहुल तंवर अपने तीन दिनों के बिहार यात्रा के पश्चात आज पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। अपने तीन दिनों के बिहार प्रवास के दौरान अजेश यादव ने बिहार के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं से मिलकर यहां की वास्तविक समस्याओं पर चर्चा की।
पटना से दिल्ली लौटने के क्रम में उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। एनडीए गठबंधन में भाजपा और जदयू एक दूसरे को नीचा दिखाने, सरकार गिराने और बचाने की प्रक्रिया में व्यस्त हैं। बिहार में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि आप को बिहार में एक सकारात्मक एवं मजबूत विकल्प के रूप में देखा जा रहा है और ऐसे में आप कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेवारी है कि वह बिहार सरकार की विफलाताओं को जनता के सामने लायें।
उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद अब बिहार की जनता भी बदलाव चाहती है। यही कारण है कि आज हर दिन बिहार के विभिन्न जिलों में हजारों लोग आप की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

About Post Author

You may have missed