September 17, 2025

आज फिर मिले पांच पॉजिटिव मरीज,राज्य में मरीजों का कुल आंकड़ा 131,पूर्वी चंपारण जिला से मिला एक पॉजिटिव

पटना।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बीच प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े अब 131 हो गए हैं।आज 5 नए कोरोना संक्रमित मरीज पॉजिटिव पाए गए।राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब 131 हो गया है।आज राजधानी पटना से तीन नए मरीज, नालंदा से एक और पूर्वी चंपारण से एक मरीज जांच के दौरान पॉजिटिव पाए गए है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार पूर्वी चंपारण एक नया जिला कोरोना की चपेट में आ चुका है।वहां से 25 वर्षीय नवयुवक का एक पॉजिटिव मामले सामने आया है। इधर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में आज तीन नए मरीज सामने आये हैं, जिनकी उम्र 30,57 और 62 साल बताई जा रही है।इसके साथ ही नालंदा से एक और मरीज सामने आया है। वह 26 साल का युवक बताया जा रहा है।बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के अनुसार प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 131 हो गई है। 42 लोग अब तक कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी को हराकर एक नए जीवन को हासिल किये हैं।प्रदेश में अभी फिलहाल 71 सक्रिय संक्रमण का मामला हैं।बिहार में अब तक 11339 टेस्ट हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक दो लोगों की मौत अब तक बिहार में हुई है। एक व्यक्ति की मौत इसी तीन दिन के अंदर ही हुआ है।राज्यभर कोरोना के खतरे के मद्देनजर में 302 क्वारंटाइन केंद्र बनाये गए हैं।

You may have missed