होटल में शराब पार्टी करते कई लड़के रंगेहाथ पकड़ाए, शादी समारोह में शामिल होने आए थे पटना
पटना। सीएम नीतीश के सख्त आदेश के बाद बिहार पुलिस शराबबंदी को लेकर फूल एक्टिव मोड में है। लगातार छापामारी की जा रही है। इस बीच राजधानी पटना के एक होटल में पुलिस ने छापेमारी की, जहां शराब पार्टी करते हुए कुछ लड़कों को रंगेहाथों पकड़ा गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, आशियाना इलाके के होटल अमन में शुक्रवार देर शाम को पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान दो कमरों के अंदर कुछ लोगों को शराब पार्टी करते पकड़ लिया गया। मौके से पुलिस ने शराब की कुछ बोतलें भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि भागलपुर के कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने पटना आए थे। इसी क्रम में होटल में ठहरे इन लोगों ने शराब पार्टी की है। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी ही है।


