शराबबंदी को लेकर पटना पुलिस हुई एक्टिव : फतुहा और बाढ़ में चला सघन अभियान, 5 गिरफ्तार, सैकड़ों लीटर देशी शराब बरामद

फतुहा/बाढ़। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के एक दिन बाद पुलिस फुल एक्टिव मोड में आ गई है। जहां पटना के फतुहा में छापामारी कर पुलिस ने 240 लीटर देशी शराब बरामद किया है और शराब के धंधे से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं बाढ़ में पुलिस ने करीब हजारों लीटर जावा महुआ की अर्धनिर्मित मटेरियल तहस-नहसकर दिया। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से शराब के धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।
फतुहा में 240 लीटर देशी शराब बरामद, पांच धंधेबाज गिरफ्तार
वरीय अधिकारी के निर्देश पर पटना पुलिस शराब की खेप को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बुधवार को फत्हा पुलिस ने पुनपुन रेलवे पुल के निकट बने पंपू कल के भवन से 240 लीटर देशी शराब बरामद किया है। मौके से पुलिस ने शराब के धंधे से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। देशी शराब को पंपू कल के बने जर्जर भवन में छिपाकर रखा गया था। लगातार चल रही छापेमारी से परेशान होकर धंधेबाजों ने इस जगह पर शराब को छिपाकर रखने का काम किया था। गिरफ्तार लोगों में कुछ धंधेबाज सैदपुर व गोविंदपुर के रहने वाले बताए जाते हैं। जानकारी देते हुए एसआई ललित विजय ने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है तथा सभी गिरफ्तार लोगों को सुसंगत धारा के आधार पर जेल भेज देने की तैयारी की जा रही है।
बाढ़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चला अभियान, मचा हड़कंप
बाढ़। बाढ़ थाना की पुलिस ने कई पुलिस पदाधिकारियों के साथ बुधवार को गुलाबबाग बगीचा, आलमपुर गांव, बिचली मलाही और हरौली गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने करीब हजारों लीटर जावा महुआ की अर्धनिर्मित मटेरियल तहस-नहस कर कर दिया, साथ ही करीब 100 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया है। पुलिस ने करीब एक दर्जन बड़ा अल्मुनियम का बर्तन और चार गैस सिलेंडर भी जप्त किया। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस छापेमारी अभियान में बाढ़ थाना के सहायक थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार, दारोगा धर्मेंद्र कुमार, बलवीर कुमार, मुन्ना कुमार सिंह, गणेश साह, विनय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

You may have missed