August 21, 2026

PATNA : पत्रकार अविनाश झा की हत्या की न्यायिक जांच और मुआवजा की मांग

पटना। लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी ने मधुबनी में पत्रकार अविनाश झा उर्फ बुद्धिनाथ की हत्या पर आक्रोश जताया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा है कि इस हत्या से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को गहरा आघात पहुंचा है। यह हत्या सरकारी नाकामी को भी दर्शाता है। अविनाश झा मधुबनी जिला में निजी नर्सिंग होम व अस्पतालों के कुकृत्यों को उजागर कर रहे थे। वो लोगों को आगाह कर रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य क्षेत्र में सक्रिय माफियाओं ने उनकी हत्या करा दी। पार्टी इस कुकृत्य की भर्त्सना करती है और सरकार से मांग करती है कि मामले की न्यायिक जांच कराए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा और नौकरी दी जाए। श्री चौधरी ने आगे कहा कि जब लोकतंत्र का अहम हिस्सा पत्रकारिता सुरक्षित नहीं है तो कल्पना की जा सकती है कि जनता कितनी सुरक्षित होगी। यह सभी दलों और जनता के लिए विचारणीय है। युवा पत्रकार की हत्या का क्षतिपूर्ति भी सरकार करे।

You may have missed