PATNA : बेलछी में तीसरे दिन 174 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल, अथमलगोला में 225
बाढ़। पटना के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत 7 पंचायतों वाली बेलछी प्रखंड में नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन गुरूवार को कुल 174 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिसमें 91 महिला और 83 पुरूष प्रत्याशी शामिल हैं। बता दें इस दौरान नामांकन केंद्र पर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की काफी भीड़ रही।


निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ऊषा सिंह के अनुसार, बेलछी प्रखंड के 7 पंचायतों में हो रहे पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के तीसरे दिन कुल 174 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिसमें 83 पुरुष और 91 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। इन पंचायतों में फतेहपुर में 30, बराह में 20, बेलछी में 17, कोरारी में 28, सकसोहरा पश्चिमी में 26, सकसोहरा पूर्वी में 29 और अंदौली दरवेशपुरा में 24 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस तरह तीन दिनों में अब तक कुल 371 प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर चुके हैं। जिसमें 161 पुरूष और 210 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। इसमें मुखिया के लिए 22, समिति सदस्य के लिए 33, पंचायत सदस्य के लिए 231 सरपंच के लिए 25 एवं पंच के लिये 60 लोग नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
अथमलगोला में 225 ने किया नामांकन
वहीं बाढ़ के अथमलगोला प्रखंड में भीड़भाड़ के बीच कुल 225 ने नामांकन किया। जिसमें 125 महिला एवं 100 पुरूष शामिल हैं। वहीं वार्ड सदस्य के लिये भी 125 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जबकि मुखिया के 21, समिति सदस्य के 22, सरपंच के 19 एवं पंच के लिये 38 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

