October 24, 2026

पटना के गांधी मैदान में सीटेट अभ्यर्थियों का हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा, कई हिरासत में

पटना । राजधाना पटना के गांधी मैदान में सीटेट अभ्यर्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया। शिक्षक बहाली प्रक्रिया में शामिल नहीं करने का आक्रोश जता रहे हैं। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को गांधी मैदान से खदेड़ा दिया और कई को हिरासत में ले लिया।

उनका कहना है कि सरकार के आश्वासन के बाद भी अबतक 94 हजार शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। अभ्यर्थियों ने शिक्षक नियोजन छठे चरण के तीसरे राउंड में शामिल करने की मांग की।

उन्होंने बताया कि शिक्षक नियोजन नियम के तहत बिहार में 40 हजार सीटें खाली हैं। उनमें कई सीटें ऐसी हैं जो कोटिवार नहीं है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार ने दो सालों से केवल झूठा आश्वासन देने के अलावा और कुछ नहीं किया।

उनकी सरकार से मांग है कि छठे चरण में जो 40 हजार में जो रिक्त सीटें हैं उनमें कुछ और अतिरिक्त सीटों को जोड़ा जाए और सीटेट अभ्यर्थियों को बहाली प्रक्रिया में शामिल करें।

You may have missed