नवादा : शादी के बाद रस्म के लिए मायके आई नवविवाहिता प्रेमी के साथ भागी, जानें पूरा मामला

नवादा। जिले में नवविवाहिता युवती प्रेमी के साथ भाग गई। शादी के बाद युवती रस्म के लिए मायके आई थी। वह कुंदन कुमार के साथ भाग गई है। प्रेमी जोड़े का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले से जुड़े लोग थाने के चक्कर काट रहे हैं।

वहीं कर्णपुर गांव के युवती की मां गिरजा देवी ने बुधवार को थाने में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने गांव के कुंदन कुमार पर अपनी नवविवाहित बेटी को लेकर भागने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि ग्रामीणों के अनुसार दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

गांव वालों का कहना है कि परिजनों को उनके प्यार के बारे में मालूम था। इसके बाद भी उन्होंने जबरन दोनों की शादी करवा दी। वहीं अब ससुराल पक्ष के लोग भी लड़की को अपनाने के लिए तैयार नहीं हैं। युवती की बड़ी बहन ने बताया कि मेरी बहन शौच के लिए गई थी। इसी दौरान कुंदन कुमार उसे अगवा कर ले गया।

युवती की मां ने कुंदन कुमार पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। हम लोगों ने काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। जब कुंदन के परिजनों को इस बारे में बताने के लिए गए तो उन्होंने मारपीट की धमकी दी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि लड़की बालिग है। परिजनों की शिकायत पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

You may have missed