रोहतास में सोन नदी में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत, आठवीं के छात्र थे दोनों

रोहतास। रोहतास के नासरीगंज प्रखंड के पडुरी गांव में दो बच्चों की सोन नदी में नहाने के दौरान मौत हो गई। दोनों बच्चों की उम्र 13 साल थी। वे डेहरी ऑन सॉन में प्राइवेट स्कूल में आठवीं क्लास में पढ़ते थे। घर से चुपके वे स्नान करने के लिए सोन नदी पहुंच गए। गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों की मौत हो गई। वहां मौजूद कुछ बच्चे और ग्रामीणों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन नदी से जिंदा निकाल नहीं सके।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी नासरीगंज थाना और अंचलाधिकारी को दिया। दोनों मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव को सोन नदी से बाहर निकाला गया। मृत दोनों बच्चों का नाम प्रियांशु कुमार और तनुज अंजन कुमार है। प्रियांशु पडुरी गांव के निखिल पांडे का बेटा है। जबकि, तनुज धनंजय पांडेय का। दोनों का घर गांव में पास में ही है। दोनों का परिवार गांव में गोतिया है।

घटना की सूचना के बाद दोनों मृतक बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे। शव को देखकर उन दोनों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चों ने घर में किसी को नहीं बताया था। वे चुपके से सोन नदी चले गए थे। घर से वे कब निकले। इस बारे में भी परिजनों को जानकारी नहीं है। वहीं, पडुरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक दोनों बच्चे एक ही परिवार के हैं। वे गोतिया हैं। सोन नीद में नहाने के दौरान दोनों की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने दोनों बच्चे के शव को पोस्टमार्टम नहीं होने देने की मांग कर रहे हैं।

You may have missed