September 12, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 3 लोगों की मौत, 18 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में शुक्रवार को 3 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि नए मरीजों में 18 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में पूर्वी चंपारण के 74 वर्षीय कमलेश कुमार गुप्ता, कंकड़बाग के 76 वर्षीय रामचंद्र प्रसाद सिंह जबकि वैशाली के 60 वर्षीय धर्मराज सिंह की मौत हो गयी है। वहीं शुक्रवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 18 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें पटना, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, कटिहार, गया, पूर्णिया और औरंगाबाद के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 7 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed