February 15, 2026

अखंडवासिनी मंदिर के सौजन्य से छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री का वितरण,मदन मोहन झा ने कहा छठ महापर्व…

पटना।आज छठ महापर्व के नहाए खाए तिथि के अवसर पर श्री श्री छठ पूजा समिति,गोलघर पार्क रोड अखंड वासिनी मंदिर के सौजन्य से छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री का वितरण हुआ।इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, पूर्व विधायक बंटी चौधरी,कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ तथा अखंड वासिनी मंदिर समिति के आचार्य विशाल तिवारी उपस्थित थे।आचार्य विशाल तिवारी के सौजन्य से छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री के वितरण का आयोजन किया गया था। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की गरिमा तथा अस्मिता से जुड़ी है।छठी मैया के कृपा से हमारा बिहार निरंतर आगे बढ़ रहा है।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे कामना करते हैं कि इस महापर्व के अवसर पर संपूर्ण बिहार वासियों को छठी मैया के कृपा मिलें।इस मौके पर पूर्व विधायक बंटी चौधरी ने छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री का वितरण करते हुए कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर बिहार का महास्वरूप प्रतीत होता है।हजारों छठ व्रतियों के बीच इस अवसर पर पूजन सामग्री का वितरण किया गया।मौके पर उपस्थित प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर पूरा बिहार शक्तिमय तथा ज्योतिमय में हो जाता है।इस मौके पर अखंडवासिनी मंदिर के आचार्य विशाल तिवारी ने कहा कि हर वर्ष मंदिर के द्वारा छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री वितरण की जाती है।अखंड वासिनी मंदिर समिति सदा से हर परिस्थिति में आम लोगों के बीच सहायता का पर्याय बन कर खड़ी रहती है।

You may have missed