February 15, 2026

पटना में डेंगू का कहर जारी, 24 घंटे में 17 लोग आए चपेट में

पटना। पटना में कोरोना वायरस से लोग दो-चार हो रहे है, वहीं अब डेंगू का कहर भी जारी है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर हमेशा अलर्ट होना होगा। पटना में पिछले 24 घंटे में 17 लोगों में डेंगू का लक्षण पाया गया है। इस प्रकार पटना में 242 लोग अब तक डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। वहीं राज्य में अब तक इसकी चपेट में आने वालों की संख्या 348 हो गई है। डेंगू के संक्रमण का दायरा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जहां पटना में 225 लोगों में संक्रमण था, वह 24 घंटे में बढ़कर बुधवार को 242 हो गया। प्रदेश में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
पटना मेडिकल कॉलेज के कोरोना नोडल अफसर डॉ. पीएन झा का कहना है कि कोरोना और डेंगू दोनों से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है। अगर मच्छरों से बचा जाए और सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क को लेकर गंभीरता से काम किया जाए तो खतरा कम होगा।

You may have missed