पांच राज्यों में विस चुनाव में दिखेगा भाजपा का जलवा: प्रभाकर मिश्र

  • हर तरफ दिखेंगे खिले हुए कमल, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु के लोगों को इस चुनाव से नयी उम्मीदें

पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पांच राज्यों के इस चुनाव में हर तरफ कमल की कमल खिले दिखेंगे। देश में पूरब से दक्षिण तक भाजपा का परचम लहरायेगा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पांच राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनाव में जनता विकास के लिए वोटिंग करेगी। वास्तव में इन राज्यों में विकास बनाम बकवास का मुकाबला होगा। केरल और तमिलनाडु में भाजपा मजबूती के साथ अपना पांव जमायेगी। तमिलनाडु में डीएमके को वहां की जनता उखाड़ फेंकने के मूड में है। डीएमके के झूठे वादे और बकवास से वहां की जनता ऊब चुकी है। वहां के लोग डबल इंजन की सरकार चाहते हैं, ताकि दोगुना रफ्तार के साथ विकास हो। श्री मिश्र ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा खुशी पश्चिम बंगाल की जनता को है। वे इस चुनाव की प्रतीक्षा में थे, क्योंकि वहां के लोग जल्द से जल्द ममता सरकार की विदाई चाहते हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी हार तय है। यह हार इतनी बड़ी होगी, जिसकी कल्पना ममता दीदी ने कभी नहीं की होगी। पश्चिम बंगाल को घुसपैठियों से मुक्ति मिलेगी। भाजपा सरकार में घुसपैठिए पश्चिम बंगाल के लोगों का हक नहीं छीनेंगे। वास्तव में पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु की जनता के लिए यह चुनाव नयी उम्मीदों का है।

You may have missed