मदन मोहन झा बिहार कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष, चार नये कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी बनाए गये

अमृतवर्षाः राजनीति के लिहाज से बिहार में अभी सबसे बड़ी खबर कांग्रेस का बड़ा फेरबदल है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल करते हुए मदन मोहन झा को बिहार कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके पहले लंबे समय से कौकब कादरी बिहार कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर थे। यह कहा जा रहा है मदन मोहन झा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान देकर राहुल गांधी ने सवर्ण कार्ड खेलने की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने मदन मोहन झा को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया है। कांग्रेस के इस कदम को बिहार में सवर्ण कार्ड के तौर पर देखा जा रहा है। मदन मोहन झा का नाम अध्यक्ष पद की रेस में कहीं नहीं था उसके बावजूद कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें नेतृत्व देकर सबको चैंका दिया है। पूर्व मंत्री और सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।मदन मोहन झा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के साथ कांग्रेस आलाकमान ने बेहतर सामंजस्य के लिए चार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों की भी तैनाती की है। अशोक कुमार, कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर सिंह धीरज कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मदन मोहन झा को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया है। कांग्रेस के इस कदम को बिहार में सवर्ण कार्ड के तौर पर देखा जा रहा है। मदन मोहन झा का नाम अध्यक्ष पद की रेस में कहीं नहीं था उसके बावजूद कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें नेतृत्व देकर सबको चैंका दिया है। पूर्व मंत्री और सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।मदन मोहन झा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के साथ कांग्रेस आलाकमान ने बेहतर सामंजस्य के लिए चार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों की भी तैनाती की है। अशोक कुमार, कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर सिंह धीरज कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं।

About Post Author

You may have missed