December 6, 2025

पटना में बाइक सवार अपराधियों ने महिला से सोने की चेन छीनी, वारदात के बाद हुए फरार

पटना। कंकड़बाग थाना क्षेत्र में एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर सोने का चेन छीन लिया। हथियार के बल पर बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता पुष्पा देवी भोजपुर कॉलोनी में रहती है। उन्होंने बताया कि वो वह बाजार से कुछ समान लेक कर घर जा रही थी। गली में दो लड़के पहले से बाइक लिए खड़े थे। जब तक दोनों मेरे पास पहुंचते मैं अपने घर में घुस गई थी। कुछ देर बाद दोनों बदमाश मेरे घर के कैंपस में घुस गए। मुझसे किसी पप्पू का पता पूछने लगे। मैं कुछ कहती उससे पहले ही हथियार निकाल लिया और मेरे गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गए। उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में कंकड़बाग थाना में शिकायत दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

You may have missed